{"_id":"58e68ab14f1c1bdc315b72ea","slug":"cbi-begins-probe-of-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने शुरू की अवैध खनन की जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई ने शुरू की अवैध खनन की जांच
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरंग के अवैध खनन के मामले की सीबीआई जांच शुरू हो गई है। मुख्यालय में फिलहाल एक अधिकारी अभिलेख समेटने में लगा है। गुरुवार की देर शाम मुख्यालय के एक डाक बंगले में उन्हें ठहरा गया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट की ओर से सात अप्रैल को प्रदेश सरकार से अवैध खनन पर जवाब मांगा गया है।
पूर्व सरकार द्वारा मौरंग खनन में की गई गड़बड़ी को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई इन दिनों प्रदेश के कई जिलों में जांच कर रही है। इसी क्रम में मुख्यालय में भी सीबीआई का एक सीओ स्तर का अधिकारी पिछले दो दिनों से मुख्यालय के डाक बंगले में ठहरा है। फिलहाल अधिकारी नदियों में जाकर सबूत एकत्र करने में जुटे हैं। सीबीआई टीम के अधिकारी गांवों में खनन संबंधी जानकारी ग्रामीणों से कर रहे हैं। इसमें गहनता से जांच पड़ताल हो रही है। गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे डाक बंगले में सीबीआई की टोह ली गई।
विज्ञापन
डाक बंगले में मीडिया के आने की जानकारी मिलते रूम से अधिकारी तेजी से बाहर निकले और चालक से कार को आगे बढ़ाने को कहा। मौके पर मौजूद खनिज अधिकारी रामकुमार मिले। जानकारी करने पर कहा कि गुरुवार को सीबीआई के एएसपी व सीओ को जांच के संबंध में आना था। इसीलिए यह डाकबंगला बुक कराया है। कहा कि आने वाले अधिकारियों के ठहरने संबंधी व्यवस्था देखने आए हैं।
विज्ञापन