फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Case registered against 11 people for religious conversion and gang rape

Hamirpur News: धर्मांतरण व सामूहिक दुष्कर्म का 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 12 Nov 2023 08:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 12 Nov 2023 08:44 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 11 people for religious conversion and gang rape
हमीरपुर/बिवांर। बिवांर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शुआट्स (परिसर) व याशू टेब्रीकल चर्च से जुड़े 11 लोगों के खिलाफ नियम विरुद्ध धर्मांतरण कराने व सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिवांर थानाक्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि प्रारंभिक शिक्षा मौदहा कस्बे से लेने के बाद वर्ष 2005 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई को प्रवेश लिया। वहां स्थित एक महिला छात्रावास में अन्य छात्राओं के साथ रहकर पढ़ाई करने लगी। वहां रेखा पटेल नाम की महिला का आना जाना था। जिसके झांसे में आकर वह छह नवंबर 2005 को पहली बार याशू टेब्रीकल चर्च म्योराबाद गई। जहां आइवन दास, आरबीलाल उर्फ बाबाजी, इम्जियाज अहमद, डेविड फिलिप, विनोद बी लाल व रमकांत पहले से मौजूद थे। प्रेयर के बाद उसकी मुलाकात आरबीलाल व विनोद बी से कराई गई। जिन्होंने उसे धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया। उनकी बातों में आकर वह चर्च अक्सर जाने लगी। 11 नवंबर 2005 को उसे स्पेशल प्रेयर के बहाने रानू प्रसाद ने रोक और शुआट्स कैंपस जहांनारा अहमद के गेस्ट हाउस बुलाया गया।
विज्ञापन

जहां कोल ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आया तो आरबी लाल निर्वस्त्र दिखे। रोने पर वह उसे धमकाने लगा। बाबाजी के रसूख को देख वह डर गई और बात मानती रही। वह उसे बीच-बीच में बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। 2008 में स्नातक के बाद उसने स्टेनोग्राफर का डिप्लोमा किया। जिसके बाद वह नौकरी लगवाने को कहती रही। 2014 में रजिस्ट्रार पीए सुनील जान का फोन आया और नौकरी की बात कह शुआट्स बुलाया। जहां उसके पहुंचने पर इम्तियाज अहमद ने 20 अगस्त को बंधक बना दुष्कर्म किया। वहां सुनील जान व रेखा पटेल मौजूद रही। 11 जुलाई 2014 को स्टेनोग्राफर पर नियुक्त किया। सभी ने जबरन शादीशुदा युवक से शादी करा दी। बाद में उसे भी गायब करा दिया। बताया कि उसके एक बेटी भी है। उक्त लोग उसे अन्य व्यक्तियों के पास अवैध कार्य करवाने के लिए भेजने का मजबूर करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष निशीकांत राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरबीलाल उर्फ बाबाजी, रेखा पटेल, इम्तियाज अहमद, रमाकांत दुबे, विनोद बी लाल, रानू प्रसाद, जहांनारा अहमद, डेविड फिलिप, सुनील जान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

--------------
पहले प्रयागराज फिर हमीरपुर में टरकाती रही पुलिस
- पीड़िता ने बताया कि वह काफी दिनों से कार्यवाही के लिए पुलिस के चक्कर काट रही थी। पहले प्रयागराज में पुलिस टरकाती रही। इसके बाद गांव आकर बिवांर थाना में प्रार्थना पत्र दिया इसके बाद भी मामला दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने एसपी व अन्य लोगों से गुहार लगाई। भटकने के बाद बिवांर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed