{"_id":"65832b08bd9cb724df03e70c","slug":"case-against-four-in-firing-case-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-6254-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: गोली चलाने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: गोली चलाने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
राठ। कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव में जुए के फड़ में विवाद के बाद हुई फायरिंग में गोली लगने से ग्रामीण घायल हुआ था। मामले में घायल के चाचा ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
औंता गांव में मेले के दौरान जुए का फड़ सजा था। मंगलवार शाम गांव के मुन्नालाल यादव (50) मेला देखने गए थे। उनके पुत्र अनिल ने बताया जुए के फड़ पर दो पक्षों में विवाद होने पर किसी ने फायर कर दिया। गोली मेला देख रहे पिता मुन्नालाल यादव की जांघ को चीरती हुई निकल गई। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घायल के चाचा विश्वनाथ ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया उनका भतीजा मुन्नालाल खेत से लौट रहा था।
कालीमाता मंदिर के पास दो पक्षों में हो रहे विवाद में बीचबचाव करने लगे। जिस पर कपिल, शिवम, शशिकांत व एक अज्ञात ने गालीगलौज की। विरोध करने पर गोली मारकर घायल कर दिया। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।