फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Car riders fight over dispute, six injured

Hamirpur News: विवाद में कार सवारों ने की मारपीट, छह घायल

Thu, 26 Oct 2023 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Car riders fight over dispute, six injured
राठ। कोतवाली क्षेत्र के बिलरख गांव में बेटी की ससुराल आए तीन कार सवार करीब 24 लोगों ने जमकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बिलरख गांव निवासी गोकरन राजपूत ने बताया उनके पुत्र विनय की ससुराल महोबा जनपद के सूपा गांव में है। उनकी बहू अपने मायके में थी। गुरुवार दोपहर बहू का चचेरा भाई बहू को लेकर गांव आया। जहां विवाद होने पर सूपा फोन कर दिया। बताया कुछ देर बाद तीन चारपहिया गाड़ियों में करीब दो दर्जन लोग आ गए। आरोप है दबंगों ने घर में घुसकर परिवारीजनों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

बीच-बचाव करने पर कुछ ग्रामीणों को भी पीट दिया। बताया मारपीट में उनकी पत्नी मीरा (48), पुत्र विनय राजपूत (24), पुत्री मालती (30), कोमल (21), लाड कुंवर (50), कंधीलाल (30) व उमेश (28) सहित करीब 12 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के एकजुट होने पर आरोपी भागने लगे। ग्रामीणों ने करीब आधा दर्जन लोगों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ कर दी। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed