फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   candidate are worried due to unclear name

नाम स्प्ष्ट न होने से अभ्यर्थी रहे परेशान

Sun, 08 Nov 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर। Updated Sun, 08 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
candidate are worried due to unclear name

चकबंदी लेखपाल परीक्षा रविवार को जिले के 43 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई। 60 फीसदी अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा में प्रतिभाग किया। प्रवेश पत्रों में नाम स्पष्ट न होने से परीक्षा केंद्राें पर अभ्यर्थी भटकते रहे।

विज्ञापन


21206 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 12747 ने ही परीक्षा में भाग लिया। सरीला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में लेखपाल भर्ती परीक्षा के तीन केंद्र बनाए गए थे। राजकीय इंटर कालेज में 350 में 156, अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय में 350 में 160 तथा शल्लेश्वर विद्यालय में 600 में 390 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन


केंद्र प्रभारियों ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। बिवांर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के आठ केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें 4123 परीक्षार्थियों में से 1368 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान चाक चौबंद व्यवस्था रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौदहा में छह विद्यालयों में इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। विद्यादेवी पालीवाल इंटर कालेज में 500 में 134, इंटर कालेज में 600 में 234 परीक्षार्थी शामिल हुए। उपजिलाधिकारी किशोर गुप्ता ने बताया कि करीब 50 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।



उधर राठ में सात केंद्रों पर चकबंदी लेखपाल परीक्षा हुई। 3690 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 1415 ने परीक्षा छोड़ दी। बीएनवी इंटर कालेज में पंजीकृत 626 में 408, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में 600 में 366, जीआरवी इंटर कालेज में 624 में 415, चित्रगुप्त इंटर कालेज में 500 में 307, ब्रह्मानंद डिग्री कालेज 600 में 353, फैज-ए-आम इंटर कालेज 300 में 180 और अमगांव स्थित अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय में 440 में 246 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।  एसडीएम राजेश कुमार सहित आलाधिकारी परीक्षा केंद्रों का सारा दिन जायजा लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed