फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Campaign fails, petrol is available without helmet

Hamirpur News: अभियान फेल, बिना हेलमेट मिल रहा पेट्रोल

Mon, 08 Sep 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 08 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Campaign fails, petrol is available without helmet
फोटो 07 एचएएमपी 17 - बिना हेलमेट पेट्रोल भरते पंप कर्मी। संवाद
हमीरपुर। सरकार के आदेश के बावजूद शहर के कई पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा है। अभियान के सातवें दिन रविवार को शहर के लक्ष्मीबाई तिराहा, कुछेछा, राठ मार्ग समेत कई पंपों पर नियमों की खुलेआम अनदेखी होती रही और जिम्मेदार नियमों का अनुपालन कराने में असफल रहे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने एक सितंबर से नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम लागू कर इसका अनुपालन कराए जाने के सख्त निर्देश दिए हैं। आदेश के सात दिन बाद भी इसका कहीं पालन होता नहीं दिख रहा है। पेट्रोल पंप पर कर्मचारी बिना हेलमेट के वाहनों में पेट्रोल भरते नजर आ रहे हैं। मीडिया कैमरों को देखते ही नियमों की दुहाई देने लगते हैं।
विज्ञापन


----------------
केस-1

रविवार दोपहर 12:48 बजे लक्ष्मीबाई तिराहा स्थिति पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट बाइक पर पेट्रोल भरते नजर आए। मीडिया कैमरे की नजर में आते ही पंप कर्मी ने बिना हेलमेट पेट्रोल भरने से मना कर दिया। बाइक सवार मइयादीन कहते हैं कि उन्हें आदेश के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बाद में अपने साथी का हेलमेट लेकर बाइक में पेट्रोल भरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

केस-2

दोपहर 1:08 बजे शहर के एसपी कार्यालय के सामने स्थिति पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट कई बाइक सवार पेट्रोल भरवाते नजर आए, लेकिन जैसे ही मीडिया कैमरों पर नजर पड़ी तो पंप कर्मियों ने पेट्रोल भरना बंद कर दिया। कई बाइक सवार मीडिया के जाने का इंतजार करने लगे। इस दौरान बाइक सवार शिवकुमार सेठी से जब सवाल किया गया कि आपका हेलमेट कहां है, तो उन्होंने कहा कि हेलमेट नहीं लाए। बिना हेलमेट यहां पर पेट्रोल मिलता है।

--------------


शासन के आदेश का पालन कराया जा रहा है। कटआउट बोर्ड भी लगा है। इसके बाद भी लोग बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने आ जाते हैं। इनमें सबसे अधिक लोकल के ही लोग होते हैं। शासन के आदेश का हर हाल में पालन किया जाएगा।

आलोक, पेट्रोल पंप मैनेजर
--------------



बिना हेलमेट 50 का चालान

एक सितंबर से लेकर पांच सितंबर तक बिना हेलमेट करीब 50 बाइक सवारों के चालान किए गए हैं। शासन के आदेश का हर हाल में पालन कराया जाएगा। नियमों की अवहेलना करने वाले पंप संचालकों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- अमिताभ राय, एआटीओ प्रर्वतन।

फोटो 07 एचएएमपी 17 - बिना हेलमेट पेट्रोल भरते पंप कर्मी। संवाद

फोटो 07 एचएएमपी 17 - बिना हेलमेट पेट्रोल भरते पंप कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed