{"_id":"6605aef2660a95154f0c4569","slug":"bus-and-truck-toll-tax-will-be-expensive-your-pocket-will-be-empty-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-105585-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बस व ट्रक का टोल टैक्स महंगा, जेब होगी ढीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बस व ट्रक का टोल टैक्स महंगा, जेब होगी ढीली
विज्ञापन
महोबा। टोल प्लाजा से गुजरना अब और महंगा होगा। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है।
नेशनल हाईवे आथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से टोल टैक्स की दरें एक अप्रैल से बढ़ाई जा रही हैं। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा खन्ना के पास बने टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब अपनी जेब ढीली करनी होगी। भारी वाहनों के टोल टैक्स में पांच रुपये की वृद्धि की गई है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। एनएचएआई की ओर से दरों को बढ़ाकर इसकी सूची जारी की गई है। खन्ना टोल प्लाजा से गुजरने वाले लोगों पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। पिछले वित्तीय वर्ष में कार व जीप की एकल यात्रा का टोल टैक्स 55 रुपये व डबल यात्रा का टोल टैक्स 85 रुपये था।
आगामी वित्तीय वर्ष में इसमें कोई बढ़ोत्तरी नहीं होगी जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की अपेक्षा बस व ट्रक टोल टैक्स में पांच रुपये की वृद्धि होगी। बस व ट्रक का एकल टोल टैक्स 190 रुपये जबकि डबल टोल टैक्स 285 रुपये हो जाएगा। टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रवेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि एक अप्रैल से भारी वाहनों के टोल टैक्स में पांच रुपये की वृद्धि होगी।