फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Burnt houses, household goods

जला मकान, गृहस्थी का सामान

Thu, 25 May 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 25 May 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Burnt houses, household goods
मौदहा में आग से जला मकान। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के बाकी तलैया स्टेशन मार्ग स्थित एक मकान में गैस सिलेंडर से खाना बनाते समय छौंक लगाने पर गुरुवार सुबह आग लग गई। इससे उसका मकान जलने के साथ ही बगल का भाई का मकान व नगदी गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना के बाद एक घंटे बाद दमकल आ सकी।
विज्ञापन


स्टेशन मार्ग के निकट रह रहे हीरालाल प्रजापति के मकान में गुरुवार सुबह गैस से खाना बन रहा था। बताते हैं कि छौंक लगाते समय कढ़ाई से आग किचन के छप्पर तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


किसी तरह सिलेंडर को बाहर निकाला गया। मोहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। कस्बे में मशीन होने के बाद भी यहां फोन नहीं उठा। आग ने भाई किशोरीलाल प्रजापति के मकान को भी चपेट में ले लिया। इसके यहां भी 20 हजार रुपये नगद, अनाज, दाल सहित अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed