फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Burn the house from the spark rising from the litter pile

कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से मकान जला

Sun, 16 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर Updated Sun, 16 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Burn the house from the spark rising from the litter pile
सुमेरपुर में आग से जला मकान। - फोटो : अमर उजाला
गुरगुजथोक में कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से एक रिहायशी मकान में आग लग गई। घर-गृहस्थी के सामान के अलावा बेटी की शादी के लिए जुटाया गया सामान भी आग में जल गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद ही आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


कस्बे के गुरगुज थोक के संजय गांधी नगर निवासी सुनील वर्मा की पत्नी सुषमा बेटियों के साथ घर में रहती है। सुनील एक दशक पूर्व से लापता है। सुषमा ने बताया कि बेटी की शादी के लिए करीब 40 हजार रुपये का सामान जुटाया था। लेकिन शनिवार रात मकान के पीछे पड़े कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी ने उसके रिहायशी मकान को चपेट में ले लिया। चार कमरों का मकान जल गयाघर गृहस्थी के अलावा बेटी की शादी के लिए जुटाया गया सामान भी स्वाहा हो गया।
विज्ञापन


आग बुझाने के लिए पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत की। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद ही आग को पूरी तरह से बुझाया जा सका। नायब तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, कानूनगो राहुल सिंह यादव व राजस्व लेखपाल इंद्रजीत कुशवाहा ने मौके का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है। राजस्व विभाग के मुताबिक ,करीब 1.75 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। सुषमा का कहना है कि 9 जून को उसकी पुत्री की शादी है। लेकिन इस आग ने उसका सबकुछ छीन लिया है। लेखपाल ने बताया कि पीड़िता को आटा, तेल, नमक, दाल, सब्जी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed