{"_id":"6abff16cea47ca533a0850f1","slug":"budget-fully-utilized-work-incomplete-how-will-students-get-the-facilities-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145814-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बजट पूरा, काम अधूरा... छात्रों को कैसे मिलें सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बजट पूरा, काम अधूरा... छात्रों को कैसे मिलें सुविधाएं
विज्ञापन
फोटो 02 एचएएमपी- 01 शहर के जीजीआईसी में अधूरा मल्टीपरपज हॉल। संवाद
- फोटो : 1
हमीरपुर। जिले के 22 राजकीय विद्यालयों में 10.56 करोड़ से बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इनके निर्माण का पूरा बजट शासन से जारी कर चुका है। इसके बाद भी कार्य अधूरा है। इससे छात्रों को आधुनिक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। विभाग का दावा है कि दो विद्यालयों में जमीन न मिलने के कारण इनका पैसा शासन को वापस कर दिया गया है, जबकि अन्य में 70 फीसदी से अधिक का कार्य पूरा हो चुका है।
जनपद में प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत शासन ने जिले के 22 राजकीय विद्यालयों में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कराए जाने की स्वीकृति वर्ष 2023-24 में दी थी। प्रत्येक हॉल 48 लाख रुपये की लागत से बनाया जाना था। इनके निर्माण के लिए शासन ने 10.56 करोड़ की धनराशि जारी की थी, लेकिन दो राजकीय हाईस्कूल भेड़ी डांडा और बेरी में जगह न मिलने के कारण इनका निर्माण नहीं हो सका है। इनका बजट विभाग ने शासन को वापस कर दिया है, जबकि 20 विद्यालयों में कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल बांदा कार्य करा रही है। दो साल से निर्माणाधीन इन बहुउद्देशीय हॉलों का निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है।
निर्माण का उद्देश्य
राजकीय विद्यालयों में बहुउद्देशीय हॉल का मुख्य उद्देश्य छात्रों के समग्र विकास के लिए एक आधुनिक बुनियादी ढांचा प्रदान करना है। इस हॉल का निर्माण केवल शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और खेल-कूद से जुड़ी गतिविधियों को एक ही छत के नीचे संपन्न कराने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
इन विद्यालयों में हो रहा निर्माण
मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज कुरारा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मौदहा, सिसोलर, राजकीय हाईस्कूल बिलौटा, पाटनपुर, रीवन, सरीला, मुस्करा, राठ आदि विद्यालयों में कराया जा रहा है।
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 20 राजकीय विद्यालयों में इनका निर्माण कराया जा रहा है। करीब 70 से 75 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। चार विद्यालयों का उपभोग आ गया है। इनका सत्यापन कराया जाना है। नए सत्र से छात्रों को इनकी सुविधा मिलेगी।- महेश कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक।