फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   BSP leader's Rottweiler mauls teenager

Hamirpur News: बसपा नेता के रॉटविलर ने किशोर को किया लहूलुहान

Tue, 03 Feb 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 03 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
BSP leader's Rottweiler mauls teenager
फोटो 02 एचएएमपी 11- बाइक में बैठा रोट विलर कुत्ता। स्रोतः सोशल मीडिया - फोटो : शॉर्ट सर्किट से चूड़ी के गोदाम में लगी आग। वीडियो ग्रैव
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के वार्ड संख्या आठ विंध्यवासिनी मार्ग पर रविवार देर शाम बसपा नेता सागर सम्राट के पालतू रॉटविलर ने पड़ोसी के मकान की छत पर खेल रहे बालक अंश गौतम (12) को काट लिया। हाथ व सीने पर काटने से वह गंभीर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद बालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मां अनीता गौतम ने बताया कि सागर सम्राट के घर से सटा आदित्य का मकान है। दोनों की छतें मिली हुई हैं। बेटा अंश अपने दोस्त आदित्य के छत पर खेल रहा था, तभी हादसा हुआ। पिता राजेंद्र ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। कुत्ता मालिक सागर सम्राट ने बताया कि उसने अपने कुत्ते का वैक्सीनेशन करा रखा है। उसके घर के बगल में छत में खेल रहे बच्चों ने पत्थर आदि उसको मार रहे थे। इसी से गुस्से में आकर काट लिया है। वह घायल का इलाज करा रहे है। इससे परिवार संतुष्ट है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दिनेश आर्य ने कहा कि रॉटविलर प्रतिबंधित प्रजाति का है। इसे पालने के लिए अनुमति जरूरी होती है, जो नहीं ली गई। शिकायत पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन







पहले भी कई हमले



बताया जाता है कि यह कुत्ता पूर्व में 10 से अधिक लोगों को काट चुका है। इसका मालिक इसे खुलेआम बाइक पर घुमाकर रौब दिखाता है। डर के कारण लोग शिकायत करने से कतरा रहे हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि ऐसी नस्ल बिना स्थानीय निकाय की अनुमति के नहीं पाली जा सकती। शिकायत पर पुलिस कुत्ते को कानपुर या झांसी शेल्टर भेज सकती है।

फोटो 02 एचएएमपी 11- बाइक में बैठा रोट विलर कुत्ता। स्रोतः सोशल मीडिया

फोटो 02 एचएएमपी 11- बाइक में बैठा रोट विलर कुत्ता। स्रोतः सोशल मीडिया- फोटो : शॉर्ट सर्किट से चूड़ी के गोदाम में लगी आग। वीडियो ग्रैव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed