फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Brother-in-law and sister-in-law killed while riding bike due to collision with bus

Hamirpur News: बस की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी की मौत

Thu, 21 Nov 2024 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law killed while riding bike due to collision with bus
राठ (हमीरपुर)। ममेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार देवर-भाभी की निजी बस की टक्कर से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया।
विज्ञापन




जालौन के रामपुरा थाने के लिडऊपुर गांव निवासी अभिलाख सिंह ने बताया कि महोबा के खरेला कस्बे में उनके मामा खिलावन रहते हैं। उनके बेटे की बुधवार को बीमारी से मौत हो गई थी। गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार था, जिसमे शामिल होने छोटा भाई विकल (30) अपनी भाभी नीतू (35) के साथ बाइक से जा रहे था। जरिया थाने के चुरहा बंबी के पास बस ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


अभिलाख ने बताया कि वह खेती व पशुपालन करते हैं, जिसमें पत्नी नीतू व छोटा भाई विकल हाथ बंटाते थे। मृतका के बेटे गोलू (11), शिवा (7) बेटी जया (13) का रो-रोकर बुरा हाल है। जरिया थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी में एक निजी बस से हादसा होना कैद हुआ है। बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed