फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Broken Jmajm rain disaster

झमाझम बारिश से टूटी आफत

Sun, 31 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 31 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Broken Jmajm rain disaster
गहरौली में बरसात से मार्ग पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला

जिले में हो रही झमाझम बरसात का असर ग्रामीण इलाकों में नजर आने लगा है। बारिश के बीच जलनिकासी न होने से जहां सड़कों की सूरत बिगड़ रही है वहीं ग्रामीण इलाकों में नदी और नालों के उफनाने से बनाए गए रपटों के ऊपर पानी बहने से आवागमन पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीण समस्या निदान के लिए अफसरों से लगातार गुहार लगा रहे हैं पर नतीजा सिफर है। 

विज्ञापन


खेड़ाशिलाजीत से बडे़रा और बंधौली तक छह किमी मार्ग चलने लायक नहीं है। इसे दो दशक पूर्व लोनिवि ने बनाया था। लेकिन मरम्मत कराने में पीछे रहे। हालत यह है कि मार्ग पर डाली गई गिट्टी भी गायब है। साथ ही इस मार्ग पर पड़ने वाले दो नालों पर उफान के चलते इनके रपटों के ऊपर से पानी बह रहा है। गांव के रामबाबू, केशव प्रसाद, जयप्रकाश, दिलीप यादव, रामकरण आदि ने बताया कि रपटों के ऊपर दो मीटर पानी पिछले हफ्ते से बह रहा है। जिसके ऊपर से निकलने में ग्रामीण कतराते हैं।
विज्ञापन


पड़ोसी गांवों में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। किसी के बीमार होने पर भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों कहते हैं कि इसकी शिकायत कई बार तहसील दिवस व उच्चाधिकारियों से कर चुके  हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। छानी गांव में नाला जाम होने के कारण मुख्य सड़क के साथ गलियों में भारी जलभराव है। ऐसे में ग्रामीणों का निकलना मुश्किल है। रहुनिया तालाब से लेकर मस्जिद तथा दलित बस्ती के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण कहते हैं कि कुछ दिन पहले एसडीएम गांव आए थे तब लोगों ने नाला जाम होने की समस्या से अवगत कराया था। कहा गया था कि अगर नाले की सफाई नहीं हुई तो जलनिकासी रुक जाएगी। ग्रामीण राजेंद्र सिंह, मो. यूसुफ, करमसफी, शिवरतन, धीरज चौरसिया, राकेश विश्वकर्मा आदि कहते हैं कि  इस मामले की शिकायत दो वर्ष से कर रहे हैं। लेकिन समस्या का समाधान कोई नहीं करा रहा है।बीती रात पांच घंटे हुई मूसलाधार बारिश से गहरौली गांव में भारी जलभराव हो गया है।


गांव में मुस्करा तिराहे पर तीन फिट पानी भरने से तीन घंटे आवागमन बाधित रहा। वहीं खरेला की ओर जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले छोटे और बड़े नाले के ऊपर से पानी बहने से दो घंटे आवागमन बंद रहा। गांव के भइयाजी, आनंदकुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते नालों की सफाई करा दी गई होती तो यह समस्या नहीं आती। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारिश से आधा दर्जन मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सहायक अभियंता लोनिवि मनोज कुमार ने बताया कि खेड़ाशिलाजीत से बड़ेरा बंधौली को जाने वाली सड़क पूरी तरह टूटी है। इस मार्ग का स्टीमेट तैयार कर भेजा गया है। बजट मिलते ही काम शुरू कराकर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed