फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Brick attack on former head, report filed

पूर्व प्रधान पर युवक ने पत्थर से हमलाकर किया लहूलुहान

Fri, 10 Jun 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Brick attack on former head, report filed
सरीला (हमीरपुर)। तहसील परिसर में पूर्व प्रधान पर एक युवक ने ईंट से हमला कर दिया। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अलकछवा गांव के पूर्व प्रधान राजबहादुर गांव निवासी वृषभान, लतीफ, सैय्यददीन, समसुद्दीन व दशाराम के साथ तहसील में किसी काम से आए थे। गांव के लेखपाल से मिलने के बाद वह लोग पेड़ के नीचे बैठे थे। पूर्व प्रधान ने बताया कि तभी गांव का जीतू अहिरवार अपने दोस्त के साथ बाइक से आया और अकारण गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर ईंट मारकर घायल कर दिया। चौकी प्रभारी शरदचंद्र पटेल ने बताया कि पूर्व प्रधान की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। घायल पूर्व प्रधान का सीएचसी में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed