{"_id":"691a17591b933bd0a90f9363","slug":"brahmin-community-resolved-to-remove-class-discrimination-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-132617-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ब्राह्मण समाज ने वर्ग भेद को दूर करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ब्राह्मण समाज ने वर्ग भेद को दूर करने का लिया संकल्प
Sun, 16 Nov 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
मौदहा ( हमीरपुर)। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला स्तरीय सम्मेलन में एकता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्ग भेद को दूर कर हम सब ब्राह्मण है, इसमें न कोई छोटा और न बड़ा। कार्यक्रम में जयप्रकाश त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ तथा सुनील त्रिपाठी को जिले का संगठन मंत्री घोषित किया गया।
रविवार को नगर के विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। जिलाध्यक्ष नरेंद्र बाजपेई ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की जरूरत बताई। कहा कि बेटा हो या बेटियां दोनों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार दें। जिससे वह अपने जीवन में सफल हो सकें। निर्धन छात्रों की शिक्षा के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। सम्मेलन में जिला महामंत्री आलोक अवस्थी, जिला संरक्षक राजेंद्र द्विवेदी, जिला संयोजक अमित तिवारी, रमाकांत शुक्ला, बालजी पांडेय, नगर अध्यक्ष बृजेश बादल, बच्चू द्विवेदी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी व संचालन पूर्व प्रवक्ता जगदीश प्रसाद व्यास ने किया।