{"_id":"6ac29e38d5eea71359087514","slug":"body-of-youth-who-drowned-in-the-river-found-after-24-hours-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-145896-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला
विज्ञापन
फोटो 04 एचएएमपी 12- मृतक अजय सिंह उर्फ छोटू की फाइल फोटो। स्रोत - परिजन।
कुरारा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के भौली गांव स्थिति यमुना नदी में बीते शनिवार सुबह नहाने गया युवक गहरे पानी में जाने से डूब गया, जिसे पुलिस व गोताखोरों ने रविवार को घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर उसका शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी अजय सिंह उर्फ छोटू (19) पुत्र शिव सिंह शनिवार सुबह करीब नौ बजे साइकिल से यमुना नदी नहाने गया था। वहीं महालक्ष्मी पर्व के चलते नदी घाट किनारे महिलाएं स्नान कर रही थीं, जिसपर युवक एकांत में जाकर स्नान करने लगा और गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। शाम तक वह वापस घर न पहुंचने पर परिजन आस-पास गांव में खोजबीन करते रहे।
वहीं रविवार सुबह गांव के लोगों ने बताया कि नदी किनारे एक साइकिल और कपड़े रखे हैं। जिसपर परिजन मौके पर पहुंचे और कपड़ों व साईकिल को पहचान कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घटना स्थल से दो किमी दूर जमरेही तीर गांव के पास नदी में उसका शव बरामद किया। मृतक तीन भाइयो में दूसरे नंबर का था। पिता खेती किसानी करते थे। इसमें वह भी अपने भाइयों के साथ पिता का सहयोग करता था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।