फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   body of the woman was found hanged, charge of murder after the rape

फांसी पर लटका मिला था युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, भाई ने नदी से शव निकाल पुलिस को सौंपा

Mon, 25 Jan 2021 06:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 25 Jan 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
body of the woman was found hanged, charge of murder after the rape
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के राठ में पांच दिन पूर्व 20 वर्षीय युवती का शव घर में फांसी पर झूलते हुए मिलने के मामले में एक नया माेड़ आ गया है। दिल्ली से लौटे भाईयों ने शव को नदी से निकाल पुलिस को सौंप दिया है। आरोप है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। बता दें कि परिजनों ने शव को नदी में विसर्जित कर दिया था।
विज्ञापन


मझगवां थानाक्षेत्र गांव निवासी युवक ने बताया कि वह तीन भाई हैं। तीनों भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। गांव में उनके पिता, मां व 20 वर्षीय बहन रहती थीं। पिता दिव्यांग हैं जबकि मां बीते छह माह से बीमार चल रही हैं। आरोप लगाया कि गांव के कोटेदार का पुत्र उनकी बहन से जबरन बात करने लगा। युवती ने अपने चाचा को युवक द्वारा परेशान करने की बात बताई।
विज्ञापन


 

चाचा द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी। 21 जनवरी को उनके पिता खेत पर थे। घर में बीमार मां व बहन सो रहीं थीं। तभी आरोपी युवक दीवार फांद कर घर में घुस गया। घर में लेटी मां को कोई जहरीला पदार्थ सुघा कर बेहोश कर दिया। जिसके बाद उनकी बहन से जबरन दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर फांसी पर लटका दिया।

सुबह जब मां को होश आया तो युवती का शव पंखे पर झूलता मिला। मोहल्ले के लोगों के कहने पर शव को धसान नदी में जल प्रवाह कर दिया। भाई ने बताया कि 22 जनवरी को वह दिल्ली से लौट कर घर पहुंचे। थाने में गुहार लगाने के बाद सुनवाई नहीं हुई। निराश होकर रविवार रात परिजनों की मदद से धसान नदी में उतरकर बहन के शव की तलाश की।

सोमवार सुबह कचीर घाट से शव निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया। मझगवां थानाध्यक्ष रामजीत सिंह गौड़ ने कहा कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का जल प्रवाह कर दिया था। दिल्ली से लौटे भाई ने रविवार रात तहरीर दी थी। जिस पर आरोपी सुरेश पुत्र रामस्वरूप के खिलाफ धारा 306 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को शव मिलने पर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed