फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   bku leader role back after case finish promiiss

मुकदमा वापसी के आश्वासन पर माने भाकियू नेता

Mon, 21 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 21 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
bku leader role back after case finish promiiss
किसानों को समझाते मौदहा एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला

 किसानाें की विभिन्न समस्याआें और मुकदमा वापसी की मांग को लेकर भाकियू ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एसडीएम मौदहा और किसान नेताओं के बीच वार्ता के बाद समस्याओं के निदान के लिए 15 दिन का समय मांगा गया। इसके बाद किसान शांत हो गए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हाईवे जाम करने के मामले में 21 जनवरी को भाकि यू जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत समेत कई किसान नेताओं के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। तबसे भाकियू पदाधिकारियों का कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार को भाकियू ने धरना प्रदर्शन किया। इसमें  किसानों के कर्जे माफ करने, बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाने और सही सर्वे कराने के साथ मुकदमा वापसी की मांग की। सड़क जाम करने की भी  चेतावनी दी।
विज्ञापन


इसे देखते हुए मौदहा एसडीएम किशोर गुप्ता, सीओ सीताराम, मौदहा सीओ उमरदराज खां, थानाध्यक्ष कुरारा, बिवांर, ललपुरा, सुमेरपुर, महिला थानाध्यक्ष और पीएसी को लगाया गया। इस बीच एसडीएम की किसान नेता निरंजन सिंह राजपूत से वार्ता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दो सप्ताह के भीतर मुकदमा समाप्त कराने का आश्वासन दिया। जिस पर नाराज भाकियू के पदाधिकारी मान गए और एसडीएम को ज्ञापन दिया। मौके पर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष विशेखा राजपूत, रामदास सविता, बच्चा कुशवाहा, राकेश कुमार, केदार प्रसाद, स्वामी श्रीवास, रामकृपाल, राजाराम निषाद, रमेश चंद्र, कबीरुददीन, श्यामलाल, गौरीशंकर, रामप्रताप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed