फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike riders beat up truck driver, break windshield over overtaking

Hamirpur News: ओवरटेक को लेकर बाइक सवारों ने ट्रक चालक को पीटा, शीशे तोड़े

Sat, 18 Oct 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 18 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bike riders beat up truck driver, break windshield over overtaking
कुलपहाड़ (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर सुगिरा गांव के पास ट्रक से ओवरटेक को लेकर बाइक सवारों का विवाद हो गया। नाराज बाइक सवारों ने ट्रक को रुकवाते हुए चालक की पिटाई कर दी। पथराव कर ट्रक के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के रामकृष्णनगर निवासी धर्मेंद्र कुमार चौरसिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ट्र्रक चालक है। बृहस्पतिवार की रात वह कटनी, मध्यप्रदेश से ट्रक में चूना लादकर हिमाचल प्रदेश जा रहा था। तभी हाईवे पर सुगिरा गांव के पास ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। बाइक सवारों ने कुछ दूरी पर ट्रक को रोक लिया और उसे नीचे उतारकर पीट दिया। इतना ही नहीं पत्थर मारकर ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत लिया जबकि एक आरोपी मौके से भाग निकला। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम वर्मा का कहना है कि ट्रक चालक की तहरीर पर सारांश यादव, अनुज यादव और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed