{"_id":"6912396c39813da4de02549d","slug":"bike-rider-hits-girl-standing-on-the-roadside-condition-critical-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-132394-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी बच्ची को मारी टक्कर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी बच्ची को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Tue, 11 Nov 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सरीला में कालिका देवी मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी छह वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। एसडीएम सरीला बलराम गुप्ता ने अपनी गाड़ी से घायल को अस्पताल भेजा।
सोमवार को कालिका देवी मंदिर के पास एक बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी सरीला निवासी महिपाल प्रजापति की छह वर्षीय नातिन सानवी को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां से गुजर रहे एसडीएम बलराम गुप्ता ने भीड़ देख गाड़ी रोकी और घायल सानवी को अपनी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। परिजन उसे उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए हैं। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।