फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike rider dies due to collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 22 Sep 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with unknown vehicle
राठ सीएचसी में गमगीन बैठे मृतक के पुत्र - फोटो : HAMIRPUR
राठ। रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रहे श्रमिक की वाहन की टक्कर से मौत हो गई, जबकि रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको सीएचसी से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

जालौन जिले के थाना कोटरा के कुरकुरू गांव केक अरविंद ने बताया कि पिता छोटेलाल (58) ईंट भट्टों पर मजदूरी करते थे। मंगलवार की शाम वह बेटे के साले काहटा निवासी करन (25) के साथ राठ क्षेत्र में किसी ठेकेदार से मजदूरी की पेशगी लेने आए थे। देर रात हमीरपुर रोड पर धनौरी गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बुधवार तड़के करीब चार बजे राहगीरों की सूचना पर पुलिस दोनों को लेकर सीएचसी पहुंची। डॉ. प्रभात ने छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। करन की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंगलवार की शाम उरई बस स्टैंड के पास मवेशी से बाइक टकराने पर नगर के चरखारी रोड निवासी अरविंद कुमार (20) और रामकुमार (17) घायल हो गए। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में डॉक्टर ने दोनों को मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed