फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike rammed into truck, one dead, two serious

हाईवे में खड़े ट्रक में घुसे बाइक सवार दुकानदार की मौत, दो घायल

Sat, 30 Apr 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bike rammed into truck, one dead, two serious
भरुआसुमेरपुर। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में बाइक सवार पीछे से टकरा गए। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोट आने से एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर घायल हो गए। सभी लोग गुरुवार की देर रात पत्योरा में एक बरात से लौट रहे थे। तभी इंगोहटा के पास हादसा हो गया। मृतक के साले ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन

मौदहा कोतवाली के छिमौली निवासी दिनेश (27) गांव निवासी अनुज (20), विनोद (25) के साथ गुरुवार को बाइक से पत्योरा गांव आए थे। यहां बरात में शामिल होने के बाद रात एक बजे गांव लौट रहे थे। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे में इंगोहटा के पास खराब खड़े ट्रक में जा घुसे। हादसे में बाइक चला रहे दिनेश की मौके पर मौत हो गई। अनुज एवं विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से मौदहा सीएचसी भेजा गया। अनुज की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया। मृतक के साले अनिल ने बताया कि बहनोई दिनेश घर में परचून की दुकान चलाने के साथ खेतीबाड़ी करते थे। घटना से पत्नी रचना एवं उसकी दो पुत्रियों का रो-रोकर बुराहाल है। अनिल ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद ब्लाक प्रमुख लालाराम निषाद सहित अन्य परिजनों को सांत्वना देनेे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed