फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike falls into open drain; young daughter and father injured.

Hamirpur News: खुले नाले में गिरी बाइक मासूम बेटी व पिता घायल

Thu, 06 Aug 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bike falls into open drain; young daughter and father injured.
फोटो 06 एचएएमपी 23 - नाले से बाइक निकालती जेसीबी। संवाद
हमीरपुर। शहर के आदर्श नगर मोहल्ले में गुरुवार सुबह बारिश के बीच बड़ा हादसा बच गया। लबालब नाले में बाइक समेत गिरने से पिता और पांच वर्षीय पुत्री घायल हो गए। लोगों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। पालिका की टीम ने जेसीबी की मदद से बाइक को बाहर निकाला। घटना से लोगों में नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर भारी नाराजगी है।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी नितिन सचिता (35) महिंद्रा एजेंसी में हैं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह पुत्री नीती को उसके मामा के घर छोड़ने जा रहे थे। वहां से उन्हें ड्यूटी पर जाना था। इसी दौरान मोहल्ले की सड़क किनारे खुला पड़ा बड़ा नाला बारिश के पानी से भर गया था। सड़क और नाले पर बराबर जलभराव दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक सीधे नाले में जा गिरी।
विज्ञापन

पिता-पुत्री की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आईं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसा स्थल पर सड़क किनारे कई फीट चौड़ा और गहरा नाला खुला पड़ा है। नाले पर न तो स्लैब है और न ही बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई के बहाने नाले को खुला छोड़ा : लोगों का आरोप है कि सफाई के नाम पर नाले को खुला छोड़ दिया गया। उनका कहना है कि यदि बैरिकेडिंग या अन्य सुरक्षा व्यवस्था की गई होती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

लोगों ने नगर पालिका से खुले नालों को तत्काल सुरक्षित कराने की मांग की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed