फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike collides with a herd of cattle, youth dies

Hamirpur News: मवेशियों के झुंड से टकराई बाइक, युवक की माैत

Thu, 06 Aug 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with a herd of cattle, youth dies
हमीरपुर। हमीरपुर-कालपी स्टेट हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर गांव के पास आवारा मवेशियों के झुंड से बाइक टकराने पर युवक की मौत हो गई। हादसा बुधवार रात करीब नौ बजे हुआ।
विज्ञापन

जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के सजेहरा गांव निवासी महेंद्र पाल (32) पुत्र राजबहादुर सुमेरपुर से अपने गांव लौट रहा था। शीतलपुर गांव के पास हाईवे पर सामने आए अन्ना मवेशियों के झुंड से उसकी बाइक टकरा गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। महेंद्र इंदौर की एक फैक्टरी में काम करता था और दो दिन पहले ही गांव लौटा था। घटना से पत्नी और दो बेटियां मांडवी व साक्षी बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली प्रभारी राम आसरे सरोज ने बताया कि शीतलपुर गांव के पास अन्ना मवेशियों के झुंड से बाइक टकराने पर युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

बाइक फिसलने से युवक घायल : मौदहा। कस्बे के क्योटारा मोहल्ला निवासी बलराम (20) पुत्र बाबूराम बुधवार सुबह निजी कार्य से बाइक से ग्राम छिमौली जा रहे थे। आईटीआई कॉलेज के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह गिरकर घायल हो गया। बताया गया कि दुर्घटना के समय युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed