फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   bdc 145 result declared

बीडीसी के 145 परिणाम घोषित

Sun, 01 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 01 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
bdc 145 result declared

 जिले में डीडीसी और बीडीसी क ी मतगणना को लेकर हजारों समर्थकों का मतगणना स्थलों पर तांता लगा रहा। मतगणना स्थलों में मेले जैसा नजारा रहा। देर शाम तक बीडीसी के 145 परिणामों की घोषणा हो गई।

विज्ञापन


वहीं 18 जिला पंचायत सीटों पर आए रुझान के मुताबिक सपा समर्थित पांच और बसपा समर्थित चार प्रत्याशी आगे हैं। डीडीसी में एक पर भाजपा और एक पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बढ़त बनाए हैं। वहीं अन्य सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन


डीडीसी की सीटों पर गिनती का काम जारी है। इसमें जलालपुर, कुरारा देहात सीटों पर फिलहाल सपा समर्थित प्रत्याशी भारी अंतर से आगे चल रहे हैं। जलालपुर से वंदना यादव प्रतिद्वंद्वी विलेश यादव से आगे हैं। वहीं सपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव के पुत्र सौैरभ यादव भी आगे हैं। झलोखर सीट पर निर्दलीय धनीराम पाल आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सपा समर्थित शिवशरण यादव दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। पौथिया सीट पर बसपा समर्थित अनसुइया साहू आगे हैं। टेढ़ा में बीजेपी समर्थित हरिओम सेंगर आगे चल रहे हैं।

 छानी में निर्दलीय वेदबती, इंगोहटा सीट पर सपा नेता राकेश यादव, अरतरा में सपा समर्थित बसंती, सिसोलर में निर्दलीय बऊवा मिस्त्री, कुनेहटा में निर्दलीय सगुन व अर्चना में कांटे का मुकाबला चल रहा है।


मुस्करा में बसपा समर्थित माया दीक्षित, बिवांर में कांग्रेस के मुकेश भदौरिया, बिहूनीकला में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष निर्दलीय देवकीरानी आगे चल रही हैं। सैदपुर और नौरंगा व बीरा में बसपा समर्थित प्रत्याशी आगे हैं। वहीं रिहुंटा सीट पर निर्दलीय जरिया में सपा समर्थित जयंती आगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed