{"_id":"5dcc3b8e8ebc3e5afa2fc44e","slug":"ban-illegal-mining-hamirpur-news-knp525606919","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभापति ने अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाए जाने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभापति ने अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाए जाने के निर्देश दिए
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक लेते सभापति राजपाल कश्यप।
- फोटो : HAMIRPUR
विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के सभापति राजपाल कश्यप की अध्यक्षता में जनपद के विभिन्न लंबित प्रकरणों व विचारणीय बिंदुओं की समीक्षा कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में हुई। इसमें उन्होंने अवैध खनन पर रोक लगाए जाने व शासन की नीतियों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।
सभापति ने कहा कि यह समिति संवैधानिक संस्था है। उन्होंने कहा कि जनपद में जहरीली शराब की रोकथाम के लिए प्रभावी प्रवर्तनीय कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध खनन पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने व एनजीटी के निर्देशों का पालन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वाणिज्य कर विभाग की वसूली की भी समीक्षा की।
महिला उत्पीड़न, एससी-एसटी पीड़ितों की तत्काल सहायता कर उनके प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारण कराने को कहा।
बाल हिंसा, यौन हिंसा व महिला उत्पीड़न की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस सहायता टोल फ्री नंबर 100, 112, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण, नजूल भूमि तथा तालाब के सभी अतिक्रमण को मुक्त कराने, श्रमिकों का पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों का सीएमओ द्वारा दौरा कर व्यवस्थाएं करने, अन्ना पशुओं का समुचित प्रबंधन करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि समिति के समक्ष लंबित प्रकरण विचारणीय बिंदुओं पर जो समीक्षा की गई है उन निर्देशों का सभी संबंधित अधिकारी अनुपालन करना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते जाने की हिदायत दी। विधान परिषद के सदस्य, समिति के सदस्यगण, एसपी श्लोक कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।