{"_id":"6499e4c9aaec75eb29090cd4","slug":"bakrid-prayer-will-be-held-in-17-mosques-time-of-prayer-fixed-hamirpur-news-c-12-1-306291-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बकरीद की नमाज 17 मस्जिदों में होगी , नमाज का समय निश्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बकरीद की नमाज 17 मस्जिदों में होगी , नमाज का समय निश्चित
Tue, 27 Jun 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। ईदुल अजहा (बकरीद) की नमाज बड़ी ईदगाह सहित 17 मस्जिदों में होगी। इनमें ज्यादातर जगह नमाज का समय भी घोषित हो चुका है। जिसकी तैयारियां जोरों से की जा रही हैं।
कस्बा स्थित बड़ी ईदगाह के सदर जनाब हाजी जावेद अख्तर मंजर ने बताया कि आगामी 29 जून की सुबह सात बजे बिना किसी इंतजार के ईदगाह में नमाज होगी। कहा कि अगर नमाज के वक्त बारिश हुई और वहां पहुंचने व भीगने के हालात हैं, तो यह नमाज बड़ी जामा मस्जिद में होगी। वहीं चौधराना जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अताउर्रहमान ने ऐलान किया कि उनकी मस्जिद में सुबह सात बजे, रहमानिया मस्जिद के इमाम मौलाना सनाउल्लाह ने बताया कि इस मस्जिद में सुबह सात बजे, हजरत मोदी सईद बाबा मस्जिद में ईद की नमाज साढ़े सात बजे तो वहीं हुसैनगंज मोहल्ला में फाजिल मियां की बड़ी मस्जिद में ईद की नमाज सात बजे, खानकाह मस्जिद हुसैनगंज में ईद की नमाज छह बजकर 15 मिनट पर होगी। इसी प्रकार छिमौली चौराहा निजामी मस्जिद में ईद की नमाज साढ़े छह बजे, कमरहा कायमकुआं मस्जिद में सात बजे, कपसा मार्ग कुरैशी मस्जिद में सवा सात बजे, शाही जामा मस्जिद सहित बहारशाह दाता, गरीब शाह दाता कुम्हरौडा, बाकी तलाईया, दीवान शहीद बाघू मस्जिद, पहाड़ी बाबा मस्जिद, हक्की बाबा मस्जिद में साढ़े सात बजे ईद की नमाज होगी।
-- -- -- -- -
आगामी 29 जून से शुरू होगा बकरीद का पर्व
मौदहा (हमीरपुर) । ईद उल अजहा (बकरीद) का पावन पर्व आगामी 29 जून से ईद की नमाज से शुरू होगा। जो लगातार यह पर्व तीन दिन तक चलेगा। इस पर्व पर ईद की नमाज व कुर्बानी का विशेष महत्व है। जो लोग इस के लिए हैसियतदार माने जाते हैं, उनपर कुर्बानी लाजिम है।
विज्ञापन
कस्बे में पांच सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानियां होंगी। वहीं व्यक्तिगत रुप से बड़े और छोटे जानवरों की कुर्बानी सैकड़ो की संख्या में की जाएंगी। यह कुर्बानी अल्लाह के पैगंबर हजरत इब्राहिम व उनके बेटे पैगंबर हजरत इस्माइल की कुर्बानी की याद में होती है। यह उनकी सुन्नत है, जो अल्लाह ने सबसे बड़ी परीक्षा उनके बेटे की कुर्बानी मांग कर ली। हालांकि अल्लाह पाक ने हजरत इस्माइल की कुर्बानी के लिए जैसे पिता ने छुरी निकाली उसी वक्त अल्लाह ने अपने बुजुर्ग और बड़े फरिश्ते हजरत जिब्राइल को भेजा और इस्माइल को बचाकर उनके स्थान पर दुबे की कुर्बानी हो गई। बड़ी जामा मस्जिद व बड़ी ईदगाह कमेटी के हाजी जावेद अख्तर मंजर व मौलाना पेश इमाम जामा मस्जिद अताउल रहमान व मदरसा मकतब रहमानियां के मुदर्रिस मौलाना हाफिज सनाउल्लाह ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि वह इस्लामी कानूनों का पालन करते हुए सामाजिक दृष्टिकोण खासकर दूसरे भाइयों का भी ख्याल रख कर कुर्बानी की जाए। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कुल की फातिहा के साथ होगा तीन दिवसीय उर्स
मौदहा। कस्बे के इलाहीतालाब खिन्नी घाट स्थित हजरत पठान शाह बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स मंगलवार को कुल की फातिहा के साथ संपन्न होगी।
रविवार सुबह बाद नमाज फजिर मजार पर कुरान ख्वानी, जबकि बाद नमाज इशा फातिहा और चादर पोशी की गई। वहीं सोमवार को फातिहा और लंगर व मंगलवार सुबह कुल की फातिहा और लंगर के साथ तीन दिवसीय उर्स का समापन होगा। हालांकि उर्स के दूसरे दिन बारिश ने जरुर थोड़ा व्यवधान उत्पन्न किया, लेकिन बाबा के भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और सारे दिन मजार पर महिलाओं व पुरुषों का तांता लगा रहा। इस मौके पर उर्स कमेटी के मुईनुद्दीन, मुशीर, लाडले, जावेद, बिल्ला, धर्मेंद्र मास्टर सहित महिलाओं व पुरुष मौजूद रहे। (संवाद)