फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Badra rained, withering crops got respite

Hamirpur News: बरसे बदरा, मुरझाती फसलों को मिली मिली संजीवनी

Thu, 17 Aug 2023 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Badra rained, withering crops got respite
हमीरपुर/कुरारा। गुरुवार को शाम करीब पांच बजे शहर में आधा घंटा बारिश हुई। पिछले दस दिनों से बारिश न हाेने से धान, ज्वार, मूंग, मूंगफली, सोयाबीन आदि फसलें सूखने लगी थी। वहीं आज बारिश होने से फसलों को संजीवनी मिल गई। जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे। साथ ही लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक सदर तहसील में 13 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन

कुरारा
संवाद के अनुसार क्षेत्र में एक घंटे रिमझिम बरसात से खरीफ फसलों को फायदा हुआ है। रिठारी गांव निवासी किसान राजू सिंह ने बताया कि पिछले करीब 10 दिनों से बारिश न होने से तिल, उड़द, मूंग, ज्वार, मूंगफली, सोयाबीन की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई थी। जखेला गांव निवासी किसान जयराम प्रजापति ने बताया कि पांच बीघा में बोई धान की फसल को गुरुवार को हुई बारिश से कुछ राहत मिली है। शुरुआती दौर में ज्यादा बारिश होने के कारण खरीफ फसलों की बुआई नहीं हो सकी थी। किसानों ने धान की फसल बड़े पैमाने पर बोई थी। भरुआसुमेरपुर
विज्ञापन

संवाद के मुुताबिक टेढ़ा गांव निवासी किसान सौरभ सिंह ने बताया कि बारिश न होने से धान की फसल निजी नलकूपों पर ही निर्भर है। शासन से किसानों को दस घंटे बिजली देने की आदेश के चलते यह समय कम पड़ रहा है। वहीं विदोखर के किसान परशुराम यादव ने कहा कि धान के सीजन में बिजली आपूर्ति का समय बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed