फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Baba Saheb's birth anniversary celebrated with pomp

Hamirpur News: धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

Sun, 14 Apr 2024 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's birth anniversary celebrated with pomp
हमीरपुर / सुमेरपुर/ मु्स्करा / कुरारा /राठ । जिले में नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में बाबा साहब आंबेडकर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। गोष्ठियों का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वहीं जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिन पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला मौजूद रहे। गोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब प्रखर पत्रकार, वरिष्ठ स्तंभकार व लेखक के अलावा महान अर्थशास्त्री समाज सुधारक बैरिस्टर भी थे। कहा कि हमें अपने महान विभूतियों के पदचिन्हों पर चलकर उनके आचरण का अनुकरण करना चाहिए। इस मौके पर एडीएम विजय शंकर तिवारी, एडीएम नमामि गंगे सुरेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर खालिद अंजुम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गीतम सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

भरुआ सुमेरपुर संवाद के अनुसार बौद्ध महासभा ने कस्बे में आंबेडकर जयंती पर बौद्ध महासभा के रघुवर प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में महापुरुषों की नयनाभिराम चित्रों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरकर इमिलिया बाड़ा के त्रिवेणी मैदान में बाबा साहब की प्रतिमा पर आकर संपन्न हुई। ब्लाक कार्यालय में प्रभारी बीडीओ शांतुन कुमार सिनसिनवार ने कर्मियों के साथ बाबा साहेब को नमन किया।
विज्ञापन

मुस्करा संवाद के अनुसार हमीरपुर डॉक्टर आंबेडकर विद्यालय से युवा सेवा समिति एवं भारती समाज युवा ग्रुप ने विशाल शोभायात्रा निकाली जो पूरे कस्बे में भ्रमण कर विद्यालय में जाकर के समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में घोड़ा ,बैंड, डीजे ,भांगड़ा, बाबा साहब की झांकी, स्कूली बच्चों की झांकी शामिल रही ।जुलूस में युवा डीजे की धुनों पर ढोल भांगड़ा की ताल पर थिरकते नजर आए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरारा संवाद के अनुसार कस्बा में भौली रोड स्थित आंबेडकर पार्क में रविवार को आंबेडकर जयंती मनाई गई। शोभायात्रा में जगह-जगह जय भीम के नारे लगे, शोभायात्रा में डीजे की धुन पर ढोल भांगड़ा की ताल पर थिरकते नजर आए।
मौदहा संवाद के अनुसार कस्बे के मीरा तालाब स्थिर आंबेडकर पार्क से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो फत्तेपुर, बस स्टैंड, तहसील मलीकुआं चौराहे से होकर स्टेशन रोड स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। नगरपालिका परिषद अध्यक्ष रजामुहम्मद उर्फ श्रीनाथ ने स्वागत किया।आशा राम,राजू शफकत ,विवेक, जावेद मेजर आदि रहे।

-----------------
कस्बे में निकली भव्य शोभायात्रा
राठ संवाद के अनुसार डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर डॉ भीमराव आंबेडकर सामाजिक समिति ने शोभा यात्रा निकाली। आंबेडकर चौराहा स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, पूर्व विधायक डॉ अंबेश कुमारी, भरत अनुरागी, संतराम राजपूत, गोविंद अहिरवार, मृत्युंजय प्रताप, सुरेश खेवरिया, महेंद्र शुक्ला, ममता रवि गुप्ता आदि ने माल्यार्पण किया। शोभा यात्रा का जगह जगह जलपान का स्टॉल लगाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed