हमीरपुर। शहर से सवारी भरकर सुमेरपुर कस्बे जा रहा आटो हाईवे में कुंडौरा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गुरुवार को दोपहर में रानी लक्ष्मीबाई से एक आटो सवारी भरकर सुमेरपुर कस्बे जा रहा था। तभी करीब दो बजे हाईवे में कुंडौरा के पास आटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
इसमें सवार सुमेरपुर कस्बे के इमिलिया निवासी संतोष कुमार (35), पत्नी शिव देवी (30), पुत्री राधा (10), पुत्र सुमित (3), चंदवारा बांदा निवासी नेहा (32) पत्नी दिनेश कुमार, पुत्री किरन (12) और विकास (8) के साथ कुंडौरा गांव निवासी विमला (35) पत्नी सिद्घू व उसका पुत्र इंद्रेश (15) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)