{"_id":"6472443eb77a0dbe5b085326","slug":"ashad-like-showers-in-jeth-nine-mm-of-rain-in-two-days-hamirpur-news-c-12-1-255970-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जेठ में अषाढ़ जैसी फुहारें, दो दिन में नौ एमएम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जेठ में अषाढ़ जैसी फुहारें, दो दिन में नौ एमएम बारिश
विज्ञापन
हमीरपुर। पिछले तीन दिनों से हो रही हल्की से मध्यम बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया है। पिछले दो दिनों में नौ एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिन और बारिश होने की संभावना जताई है।
जनपद में पिछले मंगलवार को जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं शनिवार को आठ डिग्री घटकर अधिकतम 37 व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस हो गया। जबकि हवाओं की रफ्तार सामान्यता 12 किलोमीटर से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जबकि शुक्रवार को सात एमएम व शनिवार को दो एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। जिससे मौसम सुहाना हो गया। जेठ की दोपहर में अषाढ़ माह जैसी फुहारें गिरने से लोगों को गर्मी से निजात मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को छह एमएम व सोमवार को 23 एमएम बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि पारा अधिकतम 40 डिग्री व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावन व्यक्त की है। केवीके अध्यक्ष डॉ. मो. मुस्तफा ने बताया कि अगले दो दिन तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहा कि किसान भाई खरीफ फसलों की तैयारी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें खेतों की गहरी जुताई करनी चाहिए। वहीं बागवानी फसलों के लिए गड्ढों की खुदाई शुरू कर दें। वहीं धान की नर्सरी की तैयारी शुरू कर दें।
शनिवार सुबह कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहीं। जिससे कई स्थानों में पेड़ आदि टूटकर जमींदोज हो गए। वहीं दीवार व टप्पर तेज हवा के झोंके में ढह गए। शनिवार दोपहर आई तेज आंधी से पक्की दीवार ढह गई। जिससे चार बच्चे दबकर घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया है। कस्बा के वार्ड नंबर चार में दोपहर करीब 12 बजे तेज आंधी आने से पप्पू श्रीवास की रेलिंग की दीवाल भरभरा कर गिर गई। जिससे खाना खा रहे अभी (4), पवि (5), आयुष (5) व शिवम (15) घायल हो गए। जिनका सीएचसी में इलाज चल रहा है। वहीं तेज आंधी के चलते सीएचसी केंद्र में नगर पंचायत द्वारा लगाया गया भारी-भरकम बोर्ड टूट कर धराशाई हो गया। वहीं एसपी कार्यालय में आंधी के चलते पेड़ की डाल टूट गई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है।