फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Arms factory caught, 18 pistols, country made revolver recovered, two arrested

Hamirpur News: असलहा फैक्टरी पकड़ी , 18 तमंचे, देसी रिवाल्वर बरामद, दो गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2024 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Arms factory caught, 18 pistols, country made revolver recovered, two arrested
हमीरपुर। जलालपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के चंदा डेरा रोड स्थित पथरी के जंगल में असलहा फैक्टरी पकड़ी। मौके से असलहे बनाते दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ 18 तमंचे व एक देशी रिवाल्वर व उपकरण बरामद किए। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को एसपी के आदेश पर जिले में अभियान चलाया गया है। जिसमें अपराध नियंत्रण, अवैध असलहों के निर्माण, बिक्री व संचालन पर अंकुश लगाने को कार्रवाई की जा रही है। जिसके क्रम में जलालपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के चंदा डेरा रोड स्थित पथरी के जंगल में दबिश दी। सोमवार सुबह की गई कार्रवाई में पथरी के जंगल में बबूल के पेड़ के नीचे अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहे दो दो आरोपियों चन्द्रभान विश्वकर्मा निवासी ग्राम सरसई थाना राठ व विंदा राजपूत निवासी ग्राम टोलारावत थाना मझगवां को भारी मात्रा में निर्मित व अर्द्धनिर्मित शस्त्र/कारतूस तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने वाले उपकरणों सहित मौके से गिरफ्तार किया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर जलालपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेजा गया। पूछताछ में चन्द्रभान व विंदा राजपूत ने बताया कि व स्थान बदल-बदल कर विशेषकर जंगलों या खेतों में एकांत स्थानों में तमंचा बनाते है। घूम फिरकर मध्य प्रदेश व आस-पास के जनपदों में ले जाकर अच्छे दामों पर बेचा करते है। उससे जो भी धन प्राप्त होता है उसे आपस में बांट लेते है। उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते है। इनके पास से 16 तमंचा 315 बोर, दो तंमचा 12 बोर, एक देशी रिवाल्वर छह राउंड के अलावा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। चंद्रभान के खिलाफ राठ कोतवाली में बीते वर्ष आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन, दारोगा सत्यप्रकाश पांडेय, नरेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबिल मनोज कुमार, ललित कुमार व अभिषेक मौर्या शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed