फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   applying for tgt post

टीजीटी के लिए 10 नवंबर तक करें आवेदन, 19 को साक्षात्कार

Tue, 03 Nov 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 03 Nov 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन

हमीरपुर। स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों और आईआरडीपी के तहत आने वाले एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणी से बैचवाइज आधार एवं टेट पास अभ्यर्थियों से रिक्त टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन मेडिकल और टीजीटी मेडिकल के पदों को भरने के लिए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर इंद्रजीत सिंह के कार्यालय में 10 नवंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित हैं।  

विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि जिस अभ्यर्थी नाम रोजगार कार्यालय से प्रेषित न हुआ हो वह 10 नवंबर तक सीधा कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों की विवाहित पुत्रियां या पोतियां उम्मीदवार के रूप में मान्य नहीं होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एससी आईआरडीपी तथा एसटी आईआरडीपी श्रेणी से नॉन मेडिकल के 9-9 पद तथा ओबीसी आईआरडीपी श्रेणी से टीजीटी मेडिकल के 18 पदों और सामान्य डब्ल्यू डब्ल्यू एफ वर्ग से 1 पद टीजीटी आर्ट्स और 2 पद टीजीटी मेडिकल, ओबीसी डब्ल्यू डब्ल्यू एफ वर्ग से 5 पद टीजीटी आर्ट्स, 9  पद टीजीटी नॉन मेडिकल, 5 पद नॉन मेडिकल और एससी डब्ल्यू डब्ल्यू एफ वर्ग से टीजीटी आर्ट्स के 24 पद तथा टीजीटी नॉन मेडिकल 18 पद और टीजीटी मेडिकल के 13 पदों के लिए साक्षात्कार 19 नवंबर को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय में लिए जाएंगे। उन्होंने संबंधित वर्ग के पात्र उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि 10 नवंबर तक अपने आवेदन जमा करवाना और 19 नवंबर को 10 बजे साक्षात्कार में भाग लेना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed