फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ample employment opportunities for students in agriculture sector

छात्रों को कृषि क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त अवसर

Thu, 19 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ample employment opportunities for students in agriculture sector
राठ के बीएनवी डिग्री कालेज में रोजगार प्रशिक्षण लेतीं छात्राएं - फोटो : HAMIRPUR
राठ। ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता मिशन के तहत ब्रह्मानंद महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा के वैज्ञानिकों ने छात्र-छात्राओं को रोजगार सृजन का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमए मुस्तफा ने कलम, बीज आदि माध्यमों से पौध तैयार करने की जानकारी दी। कहा कि छात्र-छात्राएं नर्सरी को व्यवसाय के रूप में अपना सकते हैं। डॉ. एसपीएस सोमवंशी ने मुर्गी पालन और वर्मी कंपोस्ट उत्पादन की विधि बताई। डॉ. चंचल सिंह ने मधुमक्खी पालन, उसके उत्पाद और मार्केटिंग की जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. शालिनी सिंह ने एग्रीकल्चरल मैनेजमेंट, सैड वाटर मैनेजमेंट व रेन वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में बताया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. एसएल पाल ने घरडा एग्रो केमिकल प्राइवेट लिमिटेड (मुंबई) द्वारा कृषि सहायक के पद पर कालेज के 17 छात्रों का चयन होने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन छात्रों को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर नियुक्ति दी जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. नरेश कुमार सिंह, डॉ. रामसुभग सिंह, डॉ. दशरथ सिंह, डॉ. अवधेश नारायण शुक्ला, डॉ. श्रीगोविंद राजपूत, कॅरियर काउंसलिंग के संयोजक डॉ. सरजू नारायण आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. अवधेश शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed