{"_id":"654a74f189d14cce5706f4bd","slug":"allegation-of-recovery-of-rs-10-to-15-thousand-in-the-name-of-geotag-hamirpur-news-c-12-1-knp1074-467764-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जियोटैग के नाम पर 10 से 15 हजार वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जियोटैग के नाम पर 10 से 15 हजार वसूली का आरोप
Tue, 07 Nov 2023 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरौली बुजुर्ग निवासी 50 लाभार्थियों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर लाभार्थियों के आवासों का जियो टैग रोजगार सेवक से कराए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत सदस्य प्रेमता, दिनेश, सुबेदार, आशा, जयप्रकाश, राकेश साहू, रामलिन, आरती, शैलेंद्र सिंह, रवि प्रताप, रामकेश, दिनेश, भूरा खान, राजू सहित करीब 50 लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि पीएम आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों की प्रथम किस्त 40 हजार रुपये मिल चुकी है। आवासों का कार्य भी बीम लेवल तक हो चुका है, लेकिन सचिव द्वारा आवासों का जियो टैग नहीं किया जा रहा है। सचिव रोजगार सेवक को लागइन आईडी व पासवर्ड देकर जियो टैग करा रहे हैं।
आरोप लगाया कि वह लाभार्थियों को डरा धमकाकर प्रधान के पास 10 से 15 हजार रुपया जमा कराए जाने की मांग कर रहे हैं। पीड़ितों ने रोजगार सेवक से आईडी व पासवर्ड लेकर किसी दूसरे सक्षम अधिकारी व सचिव से जियो टैग कराए जाने की मांग की है। साथ ही डीएम से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रधान प्रतिनिधि रामफूल निषाद ने कहा कि सारे आरोप निराधार हैं।