फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   All preparations for Bakrid completed, administration ready

बारह से अधिक मस्जिदों में अदा की जाएगी बकरीद की नमाज

Sat, 09 Jul 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
All preparations for Bakrid completed, administration ready
मौदहा (हमीरपुर)। बकरीद को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईदगाह में बकरीद की नमाज 10 जुलाई सुबह सात बजे अदा की जाएगी।
विज्ञापन

कस्बे की ईदगाह में सुबह सात बजे शहर इमाम हाफिज करामत उल्लाह बकरीद की नमाज पढ़ाएंगे। रहमानियां में हाफिज व कारी सना उल्लाह, फाजिल मियां में हाफिज अकमल सगीर, कमराहा मस्जिद में मेराज उददीन, मस्जिद खानकाह मुख्तार निजामी में हाफिज राजाबाबू नमाज पढ़ाएंगे। इसी तरह चौधराना में कारी अताउर्रहमान, तकिया कांजी हाउस में हाफिज मोहम्मद सादिक, शाही मस्जिद में हाफिज अब्दुल रफीक, मोदी शहीद बाबा में हाफिज रेहान ईद उल अजहा नमाज पढ़ाएंगे। इसके अतिरिक्त मस्जिद दाता गरीब शाह रागौल, फत्तेपुर, कम्हरिया, मांचा, नरायच, भमौरा, मदारपुर, बिगहना, परछा, गुसियारी सहित अन्य गांवों में भी ईद की नमाज अदा की जाएगी। मदरसा रहमानियां अनवारुल उलूम के सदर मुदर्रिस कारी सना उल्लाह ने लोगों से अपील की है कि कुर्बानी के त्योहार को शांति से मनाए। कुर्बानी के दौरान साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed