फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   All ACs off, fans out of order... yet JD expressed satisfaction with the arrangements.

Hamirpur News: एसी बंद... पंखे भी हो गए खराब व्यवस्था पर जेडी जता गए संतोष

Thu, 27 Aug 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
All ACs off, fans out of order... yet JD expressed satisfaction with the arrangements.
फोटो 26 एचएएमपी 13- जिला अस्पताल के भर्ती वार्ड में बंद एसी। संवाद - फोटो : kargil news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। बीते दिन मंगलवार को जेडी बांदा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक बताईं लेकिन बुधवार दोपहर डेढ़ बजे संवाद न्यूज एजेंसी की टीम की पड़ताल में व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई। भर्ती वार्ड में 17 दिनों से एसी बंद है। वार्ड के कुल पांच एसी बंद और तीन पंखे खराब मिले। उमस भरी गर्मी में मरीज व्याकुल और परेशान नजर आए।
जिला अस्पताल के भर्ती वार्ड में बुधवार को कुल 84 मरीज भर्ती मिले। इनमें 50 फीसदी वायरल व टाइफाइड बुखार से संबंधित भर्ती हैं। इनमें 12 बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा पेट दर्द, सिर दर्द, उल्टी-दस्त से संबंधित करीब 20 मरीज भर्ती हैं। सड़क दुर्घटनाओं के लगभग 10 मरीज भर्ती हैं। अन्य बीमारियों से संबंधित मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने वार्डों से लेकर बरामदा और गैलरी तक में बेड डलवाकर मरीजों की व्यवस्था कराई है। सभी वार्डों में एक एसी व चार पंखे लगे हैं। बरसाती मौसम के चलते उमस भरी गर्मी जहां लोगों को बेहाल किए है, वहीं ऐसे में भर्ती वार्ड की पांच एसी करीब एक पखवाड़ा से बंद पड़ी हैं। साथ ही तीन पंखे खराब पाए गए। इनके नीचे लेटे मरीज भी उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि बीते मंगलवार को मंडलीय अधिकारी जेडी स्वास्थ्य डॉ. मनोज कौशिक ने स्वयं जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं थी और सभी सुविधाएं संतोषजनक बताई थीं। इसके बावजूद ऐसी व्यवस्था होने से सिस्टम में सवाल खड़े होना लाजमी है।

फोटो 26 एचएएमपी 13- जिला अस्पताल के भर्ती वार्ड में बंद एसी। संवाद

फोटो 26 एचएएमपी 13- जिला अस्पताल के भर्ती वार्ड में बंद एसी। संवाद- फोटो : kargil news

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed