फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   akidatmand in palang juloos

पलंग के जुलूस में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

Sun, 07 Aug 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
akidatmand in palang juloos
हमीरपुर /मौदहा। कर्बला में शहीद हुए योद्धाओं की याद में जुलूस निकाला गया। उनकी शहादत को नम आंखों से याद किया। इस दौरान जगह-जगह लंगर के बीच मर्सिया की गूंज भी सुनाई दी।
विज्ञापन

कर्बला में 72 शहीदों की शहादत का इस्लाम में विशेष महत्व है। लेकिन हजरत हुसैन के साथ साया बनकर रहने वाले योद्धा हजरत अब्बास की शहादत का हजरत हुसैन की शहादत के बाद सबसे अधिक महत्व है।
विज्ञापन

शनिवार को उनकी याद में जुलूस निकाला गया। जुलूस सभी इमाम चौकों से उठकर सुभाष बाजार स्थित सूफीगंज चौराहा में एकत्र हुआ। यहां से उठकर जुलूस पूरे शहर के मुख्य मार्गों में भ्रमण किया। जगह जगह लंगर के इंतजाम किए गए। वहीं कौमी एकता फाउंडेशन के अध्यक्ष जिरगाम सिद्दीकी व उनके साथियों ने लोगों को शर्बत पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलंग के जुलूस में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़
मौदहा संवाद के अनुसार कस्बे के मोहल्ला कजियाना स्थित फकीर अली पहलवान उर्फ गंधीगर के इमाम चौक से पलंग का जुलूस निकाला गया। जो कजियाना, मोदी शहीद बाबा, गदाई, मांदा और छोटे अलाव होते हुए सिजवहिया, हुसैनियां, पीरबाबा, बड़ा कसौड़ा, औलिया मस्जिद आदि रास्तों से होकर गुजरा। जगह जगह लंगर के आयोजन किए गए। जुलूस में उमड़ी भीड़ को देखते हुए जुलूस के साथ ही सभी इमाम चौकों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सीओ विवेक कुमार यादव व कोतवाल पवन कुमार पटेल जुलूस का भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed