फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Akhilesh yadav vijay yatra in hamirpur up, akhilesh yadav statement

हमीरपुर: अखिलेश बोले- साढ़े चार साल में चिलमजीवी ने सिर्फ बुल और बुलडोजर चलाया

Wed, 13 Oct 2021 11:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Oct 2021 11:57 AM IST
सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि युवाओं को रोजगार देंगे उन्हें नौकरी भी देंगे। ओवैसी को साथ लाने के मामले में उन्होंने कहा कि वह सभी दलों का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
Akhilesh yadav vijay yatra in hamirpur up, akhilesh yadav statement
हमीरपुर पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजय रथयात्रा लेकर हमीरपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गरीबों और किसानों को मुफ्त बिजली का वादा किया। उन्होंने कहा उनकी सरकार बनने पर गरीबों की 300 यूनिट और किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन


कुरारा और कालपी की जनसभाओं में उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड ने पिछली बार सभी सीटें भाजपा को दीं, बदले में मिला अन्ना मवेशियों की भरमार। इस बार सपा को सभी सीटें दें तो बदले में बुंदेलखंड की सभी दिक्कतों को दूर करने का काम करेंगे।
विज्ञापन


जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि चिलमजीवी साढ़े चार साल तक सिर्फ बुल और बुलडोर चलाते रहे। वादा किया कि सपा सरकार बनते ही पेंशन तीन गुना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई के संसाधनों को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात तो दूर लखीमपुर खीरी में एक मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार डाला।

बुंदेलखंड का किसान आज भी सिंचाई की समस्या से जूझ रहा है,  जिससे एक ही फसल पैदा कर पाता है। क्षेत्र में गरीबी बढ़ रही है। सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गोशालाओं के नाम पर खर्च हुए धन का कोई हिसाब देने वाला नहीं है।

‘फेंकू’ के साथ अब ‘बेचू’ भी हुई भाजपा सरकार
हमीरपुर के बाद कालपी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा फेंकू सरकार तो थी, अब बेचू सरकार भी हो गई है। रेल, हवाई जहाज, हवाई अड्डे व सरकारी प्रतिष्ठान सभी कुछ बेचकर ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है। ऐसा ही रहा तो बड़ी बात नहीं कि एक दिन भाजपा सरकार भी कोई कंपनी बनकर रह जाए। 

महंगाई चरम पर, जनता परेशान
कानपुर देहात में विजय रथ यात्रा बुधवार शाम 5:59 बजे माती पहुंची। यहां अखिलेश यादव बोले कि अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक व पिछड़ों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पेट्रोल सौ रुपये पार हो गया है, डीजल भी पीछे चल रहा है। सरसों के तेल की कीमत दो सौ रुपये से अधिक हो गई। महंगाई से जनता परेशान है। सरसों किसान उगाता है और उसका फायदा उद्योग पति उठा रहे हैं।  नए कृषि कानून लागू होने पर किसान अपने ही खेत में मजदूर हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed