फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   After SIR, Manish became Manoj in Alekhya Publications.

Hamirpur News: एसआईआर के बाद आलेख्य प्रकाशन में मनीष बने मनोज

Tue, 13 Jan 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 13 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
After SIR, Manish became Manoj in Alekhya Publications.
हमीरपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के बाद हुए आलेख्य प्रकाशन में भी त्रुटियां सामने आ रही हैं। भाग संख्या 138 में मनीष कुमार अपना नाम खोजते रहे लेकिन ढूंढ नहीं पाए। बाद में पता चला कि उनके घर परिवार के साथ वोटर सूची में वह मनोज के नाम से दर्ज है। अब उन्होंने संशोधन फार्म भरा है। फैजान अहमद का वोट भी परिवार के साथ नहीं है। दूसरी भाग संख्या में होने की वजह से उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मतदेय स्थल पर आलेख्य मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जा रही है। वहीं लोग अपने नाम को देखने के लिए बीएलओ के पास पहुंच रहे है। आलेख्य प्रकाशन के बाद दावे आपत्तियां दर्ज की जा रही है। भाग संख्या 138 में बिलावां मतदेय स्थल पर मनीष कुमार को अपना नाम खोजने पर भी नहीं मिला। उनके परिवार के साथ में उनका नाम मनोज कुमार दर्ज था। अब उन्होंने अपने बीएलओ को जरूरी दस्तावेज दिए और मनीष कुमार नाम करवाने के लिए फार्म आठ भरा है। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बूथ संख्या तीन, भाग संख्या 125 रमेड़ी इलाके में नैजान अहमद का पूरा परिवार मतदाता सूची में है। फैजान का नाम बूथ संख्या एक भाग संख्या 125 में दर्ज है। बड़ी मुश्किल से वह अपना नाम ढूंढ पाए और अब नाम संशोधन कराने के लिए प्रयासरत है। यही स्थिति अमन कुमार की है उनके पूरे परिवार के वोट भाग संख्या 125 में है और अमन का 123 में है। भाग संख्या 105 में संशोधन का मामला सामने आया है। जनपद के हमीरपुर विधान सभा क्षेत्र में नए मतदाता बनने के लिए 530 ने फार्म छह भरा है और इसी तरह राठ क्षेत्र में 311 ने फार्म छह भरे है। मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए हमीरपुर में पांच और राठ में छह आवेदन आए। नाम संशोधन के लिए हमीरपुर में 255 और राठ में 98 ने फार्म आठ भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed