फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Advocate union election challenged in court

अधिवक्ता संघ चुनाव को कोर्ट में दी चुनौती

Fri, 16 Jul 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Advocate union election challenged in court
राठ। हाल ही में संपन्न अधिवक्ता संघ के चुनाव में हारने वाले प्रत्याशी ने इसे अवैध करार देते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अधिवक्ता ने चुनाव रद्द कराने के लिए सिविल कोर्ट जूनियर डिवीजन में याचिका दायर की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता नवल किशोर नगायच का आरोप है कि चुनाव में चार अनाधिकृत व नवीन सदस्यों को वोटिंग पावर दिया गया। तीन सदस्यों के फर्जी सीओपी नंबर दिखाकर गलत मतदान कराया गया। बताया कि बार काउंसिल उत्तर प्रदेश तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में चुनाव रद्द करने की याचिका डाली है।
विज्ञापन

उधर, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गनपत सिंह महान ने कहा कि निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रही है। नवलकिशोर नगायच चुनाव हारने से बौखलाए हैं। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से लेकर शपथ ग्रहण तक कोई आपत्ति दर्ज नहीं की। जिस निर्वाचन प्रक्रिया को यह अवैध करार दे रहे हैं, उसी में उन्होंने खुद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed