फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Adopt Integrated Farming System Model Technique to double the income

आय दोगुना करने वाले समन्वित कृषि प्रणाली मॉडल तकनीक अपनाएं

Tue, 26 Apr 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Adopt Integrated Farming System Model Technique to double the income
कुरारा। कस्बा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत किसान मेला के आयोजन हुआ। वहीं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के वर्चुअल उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सदर डा.मनोज प्रजापति ने मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जनपद में प्राकृतिक खेती की अपार संभावनाएं हैं। केवीके के वैज्ञानिक विगत वर्षों से तकनीकी हस्तांतरण निरंतर किसानों के बीच परोस रहे हैं। शासन-प्रशासन की मंशा के अनुरूप आय दोगुना करने वाले समन्वित कृषि प्रणाली मॉडल तकनीक अपनाएं। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति के साथ-साथ सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया। ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल ने जैविक खादों तथा बीज उत्पादन के बारे में चर्चा की। संयुक्त कृषि निदेशक डा.एलबी यादव ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा.मो मुस्तफा ने पानी को बचाने के लिए बागवानी फसलों में ड्रिप सिंचाई तथा फसलों में बौछारी/ स्प्रिंकल से सिंचाई कर जल स्रोत को बचाने की बात कही। डा.शालिनी, डा.फूल कुमारी, डा.चंचल सिंह, डा.प्रशांत कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिला कृषि अधिकारी डा.सरस कुमार तिवारी, एलडीएम व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृषि वैज्ञानिक डा.एसपी सोनकर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed