{"_id":"654a784cac9e50adb40b216b","slug":"administrative-officer-inspected-14-colleges-hamirpur-news-c-12-1-knp1074-467814-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: प्रशासनिक अधिकारी ने 14 कॉलेजों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: प्रशासनिक अधिकारी ने 14 कॉलेजों का किया निरीक्षण
Tue, 07 Nov 2023 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बनाए जाने वाले केंद्रों का प्रयागराज से आए माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रशासनिक अधिकारी ने भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने 14 कॉलेजों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की।
इस बार संस्थागत व व्यक्तिगत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र निर्धारण में सतर्कता बरती जा रही है ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इसके लिए जिला स्तर के साथ माध्यमिक शिक्षा परिषद मुकम्मल तैयारियों में जुटा है। जिसके क्रम में जिले से केंद्र निर्धारण को भेजी गई कॉलेजों की सूची के आधार पर उनका सत्यापन करने प्रयागराज से प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार अहिरवार मुख्यालय पहुंचे।उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम के साथ जिले के 14 कॉलेजों का निरीक्षण कर परीक्षा केंद्र के लिए निर्धारित मानकों को देखा।