{"_id":"6171ab7bcca78572fb10750e","slug":"action-hamirpur-news-knp659583480","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में वसूली करने के दिए गए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में वसूली करने के दिए गए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राज्य स्तरीय सोशल ऑडिट जनसुनवाई एवं जागरुकता अभियान के तहत विकास भवन स्थित सभागार में सेमिनार हुआ। जिन ग्राम पंचायतों में रिकवरी निकाली गई है, उन पर एक सप्ताह के अंदर वसूली करने के निर्देश दिए गए है।
मुख्य अतिथि सदर विधायक युवराज सिंह ने कहा कि जनपद सरकारी योजनाओं की रैंकिंग में प्रथम दस में शामिल है। उन्होंने सोशल ऑडिट टीम से और बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई। मुख्य विकास अधिकारी केके वैश्य ने कहा कि मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में सोशल ऑडिट से बेशक रूप से पारदर्शिता बढ़ी है।
उन्होंने उपायुक्त मनरेगा को एक सप्ताह के अंदर सोशल ऑडिट में जिन ग्राम पंचायतों में रिकवरी निकाली गई है, उन पर कार्रवाई कर वसूली करने के निर्देश दिए। जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर अनिल कुमार ने सोशल ऑडिट प्रक्रिया, इसकी उपयोगिता एवं जनपद की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी। जिला विकास अधिकारी विकास ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी जमाल अहमद, पचखुरा प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह, ग्राम रोजगार सेवक उत्तम सिंह मौजूद रहे।