फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Accused of withdrawing Rs 50,000 by forging signature on cheque

Hamirpur News: चेक में फर्जी हस्ताक्षर कर 50 हजार रुपये निकालने का आरोप

Mon, 16 Mar 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 16 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Accused of withdrawing Rs 50,000 by forging signature on cheque
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी एक युवती ने चेक पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 50 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया। मोबाइल में रुपये निकलने का मैसेज मिलने के बाद उसे घटना की जानकारी हुई। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी शिववती ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित सूचना दी। बताया कि उसके पति पीएनसी कंपनी में कर्मी थे कुछ माह पूर्व काम करने के दौरान हादसे में उनकी मौत हो गई। कंपनी ने मुआवजे के तौर पर उसे नौ लाख रुपये दिए। आरोप लगाया कि मजदूरों को ठेके में काम कराने वाले एक ठेकेदार ने बैंक से इश्यू हुई चेक बुक से चार चेक फाड़ लिया, हालांकि उसने उस पर अपने हस्ताक्षर नहीं किए थे। शुक्रवार को उसके मोबाइल में 50 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया, यह देख कर वह स्तब्ध रह गई। शहर के रमेड़ी सड़क स्थित बैंक जाकर पता किया तो घटना की जानकारी हुई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed