{"_id":"69b99f9e4faa56ec9204b22f","slug":"accused-of-tarnishing-image-with-fake-id-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-137507-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: फर्जी आईडी से छवि खराब करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: फर्जी आईडी से छवि खराब करने का आरोप
Wed, 18 Mar 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। फर्जी आईडी से सपा जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ भ्रामक पोस्ट डालने का मामला गर्माता जा रहा है। सपा व भाजपा नेता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने आईडी की जांच करा कार्रवाई की मांग की है।
मामले में भाजपा नेता इंजीनियर विजय राजपूत ने मंगलवार को चिकासी थाने में शिकायती पत्र दिया है। उसमें बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया से कुछ अखबार की कटिंग व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। प्रथम दृष्टया खबर सही प्रतीत होने पर उन्होंने कुछ मित्रों को वॉट्सऐप पर भेज दिया। मामला फर्जी प्रतीत होने पर उन्होंने उसे डिलीट भी कर दिया था। उनके ऊपर राजनीतिक रंजिश व पार्टीबंदी के चलते आरोप लगाए जा रहे हैं। राजपूत निधि नाम की फेसबुक आईडी से लगातार भ्रामक मैसेज भेजे जा रहे हैं। जिसमें एक लड़की को दुष्कर्म पीड़िता बताकर सहानुभूति बटोरने का प्रयास किया जा रहा है। विदित हो कि जिला पंचायत सदस्य रिहुंटा रामसजीवन यादव के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक फर्जी आईडी से पोस्ट डाली गई थी। वहीं कई लोगों को इसी आईडी से कथित तौर पर पेपर की कटिंग, प्रार्थना पत्र व फोटो भेजी गई थीं।
जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव ने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते उनकी छवि खराब करने की साजिश की जा रही है। उनसे फर्जी आईडी के माध्यम से आठ लाख की रंगदारी मांगी गई थी। वॉट्सऐप पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। बताया कि वह बाहर हैं जिस वजह से भतीजे ने कोतवाली में शिकायत की है।