फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Accused of physical assault soldier's wife arrested, sent to jail

Hamirpur News: फौजी की पत्नी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 26 Oct 2023 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Accused of physical assault soldier's wife arrested, sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करीब डेढ़ माह पूर्व फौजी की पत्नी संग हुए सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं मामले में एक आरोपी अज्ञात है।
फतेहपुर जनपद के एक गांव निवासी फौजी की 24 वर्षीय पत्नी का पति से विवाद चल रहा हैै। जिसके चलते वह सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रह पैरवी कर रही थी। इसे लेकर उसे फतेहपुर आना जाना पड़ता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सदर कोतवाली के बड़ा गांव निवासी शिवेंद्र सिंह से हो गई। जिसने आठ सितंबर को पीड़िता से सिफारिश के लिए हमीरपुर चलने को कहा।
विज्ञापन

जब वह बाइक से पीड़िता को साथ लेकर निकला तो एक गांव में स्कूल के पास एक व्यक्ति का इंतजार करने की बात कह रुक गया। जैसे ही वह आया तो दोनों उसे खींचकर झाड़ियों की ओर ले गए। साथी सड़क पर निगरानी करता रहा जबकि शिवेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया और घटना के करीब डेढ़ माह बाद गुरुवार को वांछित आरोपी शिवेंद्र सिंह यादव उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर क्राइम गुलाबचंद्र सोनकर, कांस्टेबल आलोक कुमार व अमित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed