फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Accused arrested in tractor driver's suicide case.

Hamirpur News: ट्रैक्टर चालक की आत्महत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Jul 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in tractor driver's suicide case.
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में करीब एक वर्ष से वांछित चल रहे आरोपी धर्मकांत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। विवेचना के दौरान सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में मृतक की लिखावट की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विवेचक उपनिरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम रिगवारा खुर्द निवासी असवेंद्र (25) ग्राम बीरा निवासी धर्मकांत के यहां ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। छह अगस्त 2025 को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि रात में दोनों की दोबारा मुलाकात हुई जहां धर्मकांत ने असवेंद्र के साथ मारपीट की और थप्पड़ मार दिए। इस घटना से आहत होकर असवेंद्र घर चला गया और एक सुसाइड नोट लिखने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

मृतक के पिता बलवान ने 10 अगस्त 2025 को जरिया थाने में धर्मकांत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट को हस्तलेखन परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। हाल ही में प्राप्त रिपोर्ट में सुसाइड नोट पर लिखी लिखावट असवेंद्र की ही होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी धर्मकांत के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय से वारंट प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज पांडेय के निर्देशन में पुलिस टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी धर्मकांत को ससुराल के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। विवेचक उपनिरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी धर्मकांत के खिलाफ हमीरपुर जिले के अलावा बांदा, जालौन और महोबा जनपदों में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed