फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   accident,hamirpur news,hamirpur

विजय रथ यात्रा के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आया

Thu, 14 Oct 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
accident,hamirpur news,hamirpur
हमीरपुर। अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा के स्वागत के दौरान किशोर करंट की चपेट में आ गया। किशोर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की विजय रथ यात्रा को देखने के लिए अमन शहीद चौराहे पर पावर हाउस के पास बिजली के ट्रांसफार्मर के चबूतरे पर पिता अजीमउल्ला के साथ परछछ निवासी शहबाज खान (17) भी खड़ा था। इसी दौरान शहबाज करंट की चपेट में आ गया। सपा सुप्रीमो के अभिवादन करने के दौरान किशोर को जलते देख लोगों में हड़कंप मच गया। रथ पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पुलिस को इशारा किया। इस पर सुरक्षा में तैनात कोतवाली के एसआई गौरव चौबे ने पुलिस कर्मियों की सहायता से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। किशोर की हालत ठीक बताई जा रही है। पीड़ित के इलाज के लिए सपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र मिश्रा ने 25 हजार रुपये की मदद की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed