{"_id":"6193faef6f6c5046355fc049","slug":"accidant-hamirpur-news-knp664394189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार वृद्ध को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार वृद्ध को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। बिना हेलमेट लगाए बाइक से मुख्यालय से वापस आ रहे कस्बे के वृद्ध किसान को हाईवे पर नारायनपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मार कर भाग गया। किसान को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कस्बे के उंचाथोक निवासी अरुण सिंह उर्फ राजू ने बताया कि उनके पिता जगपाल सिंह (65) किसी कार्य से बाइक लेकर मुख्यालय गए थे। दोपहर करीब दो बजे वे बाइक से घर लौट रहे थे।
नारायनपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। वे बाइक सहित हाईवे पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
उपचार को ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।